Welcome to Sarkari Job Mind Govt Jobs की अपडेट सबसे पहले...
कॉलेज एडमिशन 2020-21 : मई या जून में जारी होगी कॉलेज एडमिशन पॉलिसी NEET PG Counselling 2020 SSA Punjab Recruitment 2020–Apply Online for 2182 Master Cadre Posts Southern Railway Recruitment 2020:197 vacancies of paramedical post

NEET PG Counseling: Round 1 Merit List of Counseling released

NEET PG Counseling: Round 1 Merit List of Counseling released

NEET PG Counselling : काउंसेलिंग की राउंड 1 मेरिट लिस्ट जारी


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET पीजी एडमिशन के लिए काउंसलिंग सत्र के दौर के आधार पर पहली सूची जारी की है।। उम्मीदवार 20 अप्रेल तक आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, रिपोर्टिंग सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी। 


कोटा।
NEET PG Counselling :  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee) (MCC) ने नीट पीजी एडमिशन के लिए काउंसलिंग सत्र के दौर के आधार पर पहली सूची जारी की है।  उम्मीदवार 20 अप्रेल तक आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, रिपोर्टिंग सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी। 


एमसीसी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार सीट की स्वीकृति और संबंधित दस्तावेज कि स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करके आवंटित कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। अगली सूचना तक काउंसलिंग के अगले दौर को निंलबित कर दिया गया है। भौतिकी रिपोर्टिंग भी उपलब्ध है और उम्मीदवार शुल्क एवं दस्तावेज के साथ संस्थान को रिपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, कोरोनावायरस महामारी के चलते यह अनिवार्य नहीं है कि उम्मीदवार स्वयं आवंटित कॉलेज में उपस्थ्ति होकर रिपोर्ट करे।


इन दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी

-एनबीई द्वारा एडमिट कार्ड

-एनबीई द्वारा रैंक, रिजल्ट

-एमबीबीएस मार्कशीट और डिग्री

-इंटर्नशिप पूरा होना का प्रमाण पत्र

-एमसीआई, या डीसीआई या राज्य परिषद का पंजीकरण प्रमाण पत्र

-क्लास 12 सर्टिफिकेट

-आईडी प्रूफ

-आरक्षण प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

-हस्तलिखित स्वयं अभिप्रमाणित उपक्रम


एमसीसी ने अपने नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें। फीस का भुगतान या दस्तावेज अपलोड करने से पहले वे इस बात की पुष्टि कर लें कि सबकुछ सही पोर्टल पर किया जा रहा है न। किसी भी जालसाजी के लिए संस्थान जिम्मेदार नहीं होगी।



ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए -    CLICK HERE 

NEET PG Counselling की राउंड 1 मेरिट लिस्ट प्राप्त करने के लिए - 

CLICK  HERE 

Post a Comment

0 Comments