CBSE Class 11 and 12 students can opt for Applied Mathematics from this session 

सीबीएसई कक्षा 11 और 12 के छात्र इस सत्र से एप्लाइड गणित का विकल्प चुन सकते हैं




CBSE :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2020-21 के शैक्षणिक सत्र से संबद्ध सभी स्कूलों में कक्षा 11 और 12 के लिए Applied Mathematics लाएगा। 


अजमेर।

सीबीएसई ने 11वीं में एक नया विषय शामिल करने की घोषणा की गई है। ये मैथ्स का एक नया सब्जेक्ट एप्लाइड मैथमेटिक्स है। सीबीएसई द्वारी जारी नोटिस के मुताबिक इस सब्जेक्ट की मदद से स्टूडेंट्स को विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी गणितीय (मैथमेटिकल) और सांख्यिकीय (स्टैटिसटिक्स) उपकरणों और उनके अनुप्रयोगों की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। 


बता दें कि जिन स्टूडेंट्स के पास 10वीं में बेसिक मैथ्स (241) थी वे सीनियर सेकंडरी स्तर तक 'अप्लाइड मैथ्मेटिक्स' (241) ले सकेंगे। 11वीं में इस विषय को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' के सुझाव पर शामिल किया जा रहा है। इस नये बदलाव के संबंध में डॉ रमेश पोखरियाल ने एक ट्वीट भी किया है।





मैथमेटिक्स और अप्लाइड मैथ्मेटिक्स में ये है अंतर

सीनियर सेकंडरी में पढ़ाई जा रही मैथ जिसका सब्जेक्ट कोड (041) है, ये उन स्टूडेंट्स के लिए मददगार है जो यूनिवर्सिटी लेवल पर मैथ्मेटिक्स/फिजिकल साइंसेज/इंजीनियरिंग पढ़ना चाहते हैं। दूसरी ओर एप्लाइड मैथमेटिक्स सब्जेक्ट कोड (241) उन स्टूडेंट्स के लिए है जो मैथ्स को सीख और समझकर अपने सब्जेक्ट्स में अच्छे प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। एप्लाइड मैथ पूरी तरह मैथ्स के अनुप्रयोग (एप्लीकेशन) पर केंद्रित है।





जानें क्या छात्र दोनों सब्जेक्ट चुन सकते हैं

सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर में दी गई जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट 'मैथ्मेटिक्स' (041) और 'अप्लाइड मैथ्मेटिक्स' (241) में सिर्फ एक सब्जेक्ट ही चुन सकता है. ये नया बदलाव आने वाले सत्र 2021 से लागू होगा। फिलहाल सीबीएसई बोर्ड लॉकडाउन के बाद स्थगित की गई परीक्षाओं के लिए तैयारी में जुटा है।