Welcome to Sarkari Job Mind Govt Jobs की अपडेट सबसे पहले...
कॉलेज एडमिशन 2020-21 : मई या जून में जारी होगी कॉलेज एडमिशन पॉलिसी NEET PG Counselling 2020 SSA Punjab Recruitment 2020–Apply Online for 2182 Master Cadre Posts Southern Railway Recruitment 2020:197 vacancies of paramedical post

JEE Main 2020 Admit Card Date: NTA issues notice after postponement of JEE Main exam

JEE Main 2020 Admit Card Date: NTA issues notice after postponement of JEE Main exam

जेईई मेन 2020 एडमिट कार्ड की तारीख:  JEE मेन परीक्षा स्थगित होने के बाद एनटीए ने जारी किया नोटिस




परीक्षा से जुड़ी जानकारी हैं नोटिस में, 5,7, 9 व 11 अप्रेल को होनी थी परीक्षा, अब मई के अंतिम सप्ताह में होंगी परीक्षा। 


जयपुर। 

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है ऐसे में जेईई मेन 2020 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके बारे में 18 मार्च को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पूर्व में नोटिस जारी कर चुका है। एनटीए ने अब एक और नोटिस जारी किया है। नए नोटिस के अनुसार जेईई मेन की परीक्षा अब मई के आखिरी सप्ताह में होगी। 



परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं की गई है। जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 अप्रेल के बाद जारी किया जाएगा। नोटिस में बताया गया है कि एनटीए स्टूडेंट्स को नवीनतम घटनाओं के बारे में सूचित करेगा। परीक्षा में बदलाव और परीक्षा की तारीख के संबंध में उन्हें एडवांस में सूचना दी जाएगी। 


गौरतलब है कि पहले जेईई मेन की परीक्षा 5, 7, 9 और 11 अप्रेल को होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन है ऐसे में इस स्थिति को देखते हुए एनटीए ने ये परीक्षा स्थगित कर दी थी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के सुझाव के बाद एनटीए ने कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ी दी है। सात परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है।यहां पर ट्वीट नीचे दिया गया हैं। 





आप यहां पर क्लिक कर ऑफिसियल नोटिफिकेशन  डाउनलोड कर अपने दोस्तों के शेयर कर सकते हैं -    CLICK HERE




राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद (एनसीएचएम) जेईई-2020 के फार्म अब 30 अप्रेल तक भरे जा सकेंगे। इसी तरह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) प्रवेश परीक्षा-2020, पीएचडी और ओपन मैट (एमबीए) के लिए, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-2020 और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई)-2020 के लिए आवेदन 30 अप्रेल तक भरे जा सकेंगे। 


Council of Scientific and Industrial Research सीएसआईआर- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर-नेट)- जून 2020 के आवेदन 15 मई तक भरे जा सकेंगे। यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट)- जून 2020 के आवेदन 16 मई तक भरे जा सकेंगे। अखिल भारतीय आयुष परास्नातक प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी)- 2020 के आवेदन 31 मई तक भरे जा सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments