लॉकडाउन होने से पहले पहुंची बोर्ड की कॉपियां, घरों पर जांच रहे शिक्षक

Board copies reached before lockdown, teachers checking homes 



-> माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से लॉकडाउन से पहले शिक्षकों को भेजी गई 10 वीं  और 12 वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शिक्षक अपने घरों पर कर रहे हैं, लेकिन अब केंद्रीय मूल्यांकन  केंद्र पर कार्य बंद कर दिया है और उत्तर पुस्तिकाएं भी शिक्षकों को आवंटित नहीं की जा रही हैं। 



-> बोर्ड परीक्षा के केंद्र मूल्यांकन सुपरवाइजर महेंद्र चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद विभागीय निर्देशानुसार अभी केंद्र मूल्यांकन कार्य  नहीं करवा पा रहे हैं। बोर्ड के जिस तरह आदेश मिलेंगे उनकी पालना की जाएगी। लॉकडाउन से पहले जिन उत्तर पुस्तिकाओं को सम्बंधित विषय के
शिक्षकों को आवंटित की है, उनकी जांच की जा रही हैं। 



-> राज्य सरकार की ओर से जारी एडवाइज़री के अनुसार केंद्र मूल्यांकन का कार्य पूरी तरह से बंद हैं। बोर्ड द्वारा लगाए गये स्टाफ को भी बुलवा लिया गया हैं। वहीं ,शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल मिलने का कार्य ठप बना हैं। इससे भी बोर्ड की जिन परीक्षाओं  के पेपर हो चुके है, उनकी उत्तर पुस्तिकाएं भी जांचना संभव नहीं हो पा रहा हैं। 


'' माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जिन शिक्षकों को बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई थी। उन्हें जांचने का कार्य शिक्षकों द्वारा जारी हैं। अभी केंद्र मूल्यांकन का कार्य बंद हैं। बोर्ड द्वारा जो निर्देश मिलेंगे उनके तहत कॉपियों को जांचने का कार्य करवाया जायेगा। "

- आदित्य विजय , एडीईओ  माध्यम मुख्यालय