Welcome to Sarkari Job Mind Govt Jobs की अपडेट सबसे पहले...
कॉलेज एडमिशन 2020-21 : मई या जून में जारी होगी कॉलेज एडमिशन पॉलिसी NEET PG Counselling 2020 SSA Punjab Recruitment 2020–Apply Online for 2182 Master Cadre Posts Southern Railway Recruitment 2020:197 vacancies of paramedical post

How to Apply for Lockdown E-Pass in Rajasthan

How to Apply for Lockdown E-Pass in Rajasthan 

प्रदेश में लॉकडाउन के चलते जरूरी सेवाओं का संचालन अब ई—पास के जरिए हो सकेगा।

राजस्थान पुलिस के राज कॉप सिटीजन मोबाइल ऐप पर लॉकडाउन पास 


Lockdown E-Pass in Rajasthan
Lockdown E-Pass in Rajasthan





E- Pass For Lockdown :  प्रदेश में लॉकडाउन के चलते जरूरी सेवाओं का संचालन अब ई-पास के जरिए हो सकेगा। जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए भी ई-पास जरूरी मुहैया करवाए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए व्यवस्था की है। अभी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के संचालन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए।


सम्बंधित कम्पनी / फर्म की ओर से अपने कार्मिकों और वाहनों के आवागमन  के लिए जिला प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार विभाग, उद्योग विभाग इत्यादि पास के लिए आवेदन करना पड़ रहा है। जबकि इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए Social Distancing सबसे ज्यादा जरूरी है। 


इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य में ई-पास की सुविधा शुरू की गई है। सम्बंधित कम्पनी / फर्म अब epass.rajasthan.gov.in यूआरएल पर अपने कार्मिको के लिए लॉकडाउन पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के मंज़ूर होने पर आवेदक को उसकी ईमेल पर ई-पास दो भागों में मिलेगा।



इस तरह मिलेगा ई-पास

एक ई-पास वाहन के लिए होगा। जिसमें आवेदक की फोटो और QR-CODE होगा, जिसे वाहन पर लगाया जा सकेगा। जबकि पास के दूसरे भाग में कार्मिकों का व्यक्तिगत विवरण मय वाहन संख्या के होगा। उपरोक्त ई-पास को फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से अपने मोबाइल एप के जरिए डिजिटल तौर पर जांचा जा सकेगा। 


सरकार ने यह सुविधा राजकॉप सिटीजन मोबाइल एप पर भी उपलब्ध  करवाई है। इसके साथ ही ऑनलाइन लॉकडाउन पास के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के उत्तर 
police.rajasthan.gov.in/RajCopCitizenFAQ.Html लिंक पर जाकर प्राप्त किए जा सकते हैं।


राजकॉप सिटीजन मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें 👇

RAJCOP Citizen App Download

Post a Comment

0 Comments